मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने 12 सूत्रीय मांगों के समाधान को ज्ञापन भेजा
बागेश्वर, सितम्बर 22 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। उत्तराखंड फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन ने लंबे समय से लंबित 12 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग को लेकर विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कर्मचारियों ने मांगों का शीघ्र समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन में कनिष्ठ सहायक का ग्रेड वेतन लेवल-5 (2800) से बढ़ाकर 2900 करने, प्रधान सहायक और प्रशासनिक अधिकारी के पदों को समाहित कर प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पदनाम निर्धारित करने की मांग की गई। लेवल-11 में उप निदेशक प्रशासन का एक पद सृजित करने, जिन विभागों में पदोन्नति नहीं हो रही है वहां पदोन्नति के स्थान पर एसीपी व्यवस्था लागू करने और पदोन्नति में लागू फॉरगो व्यवस्था समाप्त कर पूर्ववर्ती शासनादेश लागू कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.