नैनीताल, फरवरी 17 -- नैनीताल, संवाददाता। लोनिवि मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से पारस्परिक स्थानांतरण को लेकर किया जा रहा कार्यबहिष्कार नौवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। अध्यक्ष हिमेश सनवाल ने बताया कि पूर्व में प्रमुख अभियंता स्तर से ही पारस्परिक स्थानांतरण होते आए हैं, लेकिन अब स्थानांतरण को शासन स्तर से किए जाने के चलते पारस्परिक स्थानांतरण को लटकाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मांग को लेकर आज बुधवार को एसोसिएशन की ओर से देहरादून सचिवालय का घेराव किया जाएगा। सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश चंद्र आर्य, पूरन बिष्ट, किशन सिंह, सुनील कोहली, अंकिता नयाल, घनश्याम सत्यवली, जीवन पांडे, गोपाल दत्त, गोकुल कुमार, दीपक रावत, रोहित गुरुरानी, ममता जोशी, भाष्कर आर्या रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.