कानपुर, अप्रैल 19 -- कानपुर। भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी पश्चिम बंगाल गए हैं। वहां वह फिल्म अभिनेता एवं भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती संग श्याम पुकुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा चक्रवर्ती और खरदा विधानसभा सीट में डॉ. कल्याण चक्रवर्ती के समर्थन में प्रचार की कमान संभाले हैं। उन्होंने दोनों प्रत्याशियों के लिए घरों में जाकर वोट मांगे। जनता से कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता परिवर्तन चाहती है। पूर्णिमा चक्रवर्ती को निश्चित रूप से विजय प्राप्त होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...