नई दिल्ली, जून 7 -- जून के महीने में एक बड़ा ग्रह परिवर्तन होने जा रहा है। 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। संयोग की बात यह है कि बुध पहले से ही इस राशि में मौजूद रहेंगे। ऐसे में सूर्य और बुध की युति बनेगी, जिसे ज्योतिष में शुभ माना जाता है। ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि इस ग्रह स्थिति का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मिथुन, सिंह, कन्या, तुला और कुंभ राशि के लोगों को इसका ज्यादा फायदा मिल सकता है। करियर, कारोबार और पैसों से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है।मिथुन राशि वालों का बढ़ सकता है दबदबा मिथुन राशि के लोगों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है। कामकाज में आपकी बात सुनी जा सकती है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को भी फायदा मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से रुके काम आगे बढ़...