नई दिल्ली, मई 6 -- Gemini Horoscope Today Aaj ka mithun rashi rashifal, मिथुन राशिफल 7 मई 2026: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने वाला रहेगा। खासकर पैसों, जिम्मेदारियों और रिश्तों से जुड़ी बातें दिमाग में घूम सकती हैं। किसी उधार, खर्च, फैमिली जिम्मेदारी या पार्टनर से जुड़ी बात आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। लेकिन आज चुप रहकर सबकुछ अकेले संभालने की कोशिश करना सही नहीं रहेगा। जो बात साफ करनी जरूरी है, उसे आराम से बोल देना ही बेहतर रहेगा। आज किसी भी बात में सिर्फ सामने वाले की भावनाओं में आकर हां न करें। पहले ये समझ लें कि आपकी जिम्मेदारी कितनी है और सामने वाले की कितनी। कई बार साफ बात करना ही बाद की बड़ी परेशानी से बचा लेता है। दिन में थोड़ा मानसिक दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन धीरे-धीरे चीजें हल्की लगने लगेंगी।मिथुन राशि का...