नई दिल्ली, जुलाई 5 -- Gemini Horoscope Today AAJ KA MITHUN RASHIFAL 6 July 2026, मिथुन राशिफल 6 जुलाई: सुबह का माहौल सीखने, समझने और दृष्टि फैलाने वाला रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की बात, किसी यात्रा का विचार या किसी जरूरी जानकारी से मन को दिशा मिल सकती है। दिन बढ़ने पर ध्यान सीधे काम, जिम्मेदारी और छवि पर आ जाएगा। ऐसे में आपको लग सकता है कि अब बातों से ज्यादा नतीजे दिखाने होंगे। यही वजह है कि दोपहर के बाद आप ज्यादा गंभीर और केंद्रित दिखेंगे। सूर्य आपकी राशि में होने से आत्मप्रस्तुति मजबूत है, लेकिन भीतर थोड़ी बेचैनी भी रह सकती है। परिवार और पैसों से जुड़ी बातों पर सोच बढ़ेगी। बच्चों के व्यवहार या उनकी दिनचर्या को लेकर हल्की चिंता हो सकती है, इसलिए डांटने के बजाय समझाने का रास्ता चुनें। कुल मिलाकर दिन सम्मान, मार्गदर्शन और जिम्मेदारी का मि...