नई दिल्ली, जुलाई 24 -- Gemini Horoscope Today 25 July 2026: आज का दिन कामकाज के लिहाज से थोड़ा व्यस्त रह सकता है। सुबह से ही कई जिम्मेदारियां एक साथ आ सकती हैं। ऐसे में अगर आप समय का सही इस्तेमाल करेंगे तो सारे काम पूरे हो जाएंगे। मन में थोड़ी बेचैनी भी रह सकती है, लेकिन इसे अपने ऊपर हावी न होने दें। हर बात हर किसी को बताने की जरूरत नहीं है। कुछ लोग आपकी बात का गलत मतलब निकाल सकते हैं या फिर आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं। इसलिए अपनी योजनाएं केवल उन्हीं लोगों से साझा करें जिन पर आपको पूरा भरोसा है। अगर किसी बात को लेकर बहस हो जाए तो शांत रहना ही बेहतर रहेगा। गुस्से में लिया गया फैसला बाद में परेशानी बढ़ा सकता है। आज आपकी पहचान आपके काम से बनेगी, इसलिए बिना शोर किए अपना काम पूरा करने पर ध्यान दें। दिन के आखिर तक आपको अपनी मेहनत का अच्छा ...