नई दिल्ली, जुलाई 11 -- Gemini Horoscope Today AAJ KA MITHUN RASHIFAL 12 July 2026, मिथुन राशिफल 12 जुलाई: दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी लग सकती है। मन में कई बातें चलेंगी और खर्च या अधूरे काम को लेकर हल्की चिंता रह सकती है। जो उम्मीद थी, वैसा तुरंत न होने पर मूड नीचे जा सकता है, लेकिन इसे पूरे दिन का सच न मानें। पहले हिस्से में एकांत, आराम, बैकग्राउंड में चल रहे काम, यात्रा की तैयारी या मानसिक थकान का असर ज्यादा रहेगा। इसलिए अपने ऊपर दबाव कम रखें। दोपहर के बाद स्थिति बदलती दिखेगी। मन साफ होगा, ऊर्जा लौटेगी और आप खुद को फिर से संभला हुआ महसूस करेंगे। चंद्रमा का यह बदलाव आपके पक्ष में जाएगा। सूर्य और बुध आपके ही क्षेत्र में होने से आपकी सोच तेज है, पर बुध वक्री होने से बात दोहरानी पड़ सकती है। जल्द प्रतिक्रिया देने के बजाय ठहरकर जवाब दें। यदि दि...