बाराबंकी, मार्च 16 -- निन्दूरा। करीब 10 दिन पहले कुर्सी थाना क्षेत्र में मिथुन की निर्मम हत्या से अभी भी क्षेत्र में तनाव है। सोमवार को सोहेलदेव आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पासी के नेतृत्व में दर्जनों लोग कुर्सी-इटौंजा मार्ग पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मिथुन के हत्यारों को फांसी दिये जाने। फरार आरोपी की गिरफ्तारी और उनके दो मकान को ढहाए जाने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची नायब तहसीलदार अंकिता पांडेय ने आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से वार्ता कर प्रदर्शन समाप्त कराया। लखनऊ जनपद के महिगांव थाना क्षेत्र के श्री रामपुरवा मजरे सुभान नगर निवासी छविनाथ रावत के पुत्र मिथुन (20) की धारदार हथियारों से गला रेतकर हत्या की गई थी। उनका शव कुर्सी इटौंजा मार्ग के पास दुर्री पुरवा के गेहूं के खेत में फेंका गया मिला था। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताय...