नई दिल्ली, जून 13 -- ऐसा कम ही देखा सुना गया है कि एक ननद ने अपने भाई की मौत के बाद अपनी भाभी का घर दोबारा बसाया हो। लेकिन ये सच्चाई है। ये कहानी है 'अंखियों के झरोखे' से जैसे यादगार गीत गाने वाली सिंगर हेमलता की। सिंगर एक ऐसे रिश्ते में बंध गई थीं जिसमें प्यार नहीं सिर्फ दूरियां थीं। समाज को दिखाने के लिए वो अपने पति के साथ शादीशुदा रहीं। लेकिन जब पति की मौत हुई तो छोटी उम्र की इस विधवा का घर दोबारा बसाने के लिए उनकी ननद सामने आई है। ये ननद थीं एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी और गुजरे जमाने की एक्ट्रेस योगिता बाली।शादी के चार दिन बाद घर आ गई सिंगर ये उस वक्त की बात है जब हेमलता फिल्मों में अपनी पहचान बना रही थी और उन्हें काम मिलना शुरू हो चुका था। उनके नाम 'अंखियों के झरोसे से', नदिया के पार के गाने 'जब तक पूरे न हो फेरे साथ', 'जोगी जी' ज...