मिथिलेश ऋषिदेव बने महादलित सेवा संघ के जिलाध्यक्ष
अररिया, सितम्बर 14 -- रानीगंज। एक संवाददाता। उत्तर बिहार महादलित सेवा संघ की ओर से संगठन को मजबूत करने के लिए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की गयी है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम लाल सादा की ओर से जारी पत्र में रानीगंज के इंद्रपुर निवासी मिथिलेश ऋषिदेव को नियुक्ति की सूचना देते हुए बधाई दी है। पत्र में कहा गया है कि संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है। प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जतायी है कि नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं मनोयोग से करेंगे तथा अपने क्षेत्र में अपने समाज को संगठित करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। मिथिलेश ऋषिदेव ने कहा की वे समाज के लोगों को एकजुट कर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.