दरभंगा, फरवरी 10 -- लहेरियासराय। लहेरियासराय टावर पर सोमवार को मिथिला स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले जिलाध्यक्ष नीरज क्रांतिकारी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। वे दोषी को फांसी की सजा दिलाने तथा एसएसपी की बर्खास्तगी की मांग कर रहे थे। विवि अध्यक्ष अनीश चौधरी ने कहा कि यह लड़ाई केवल पीड़ित परिवार की नहीं, पूरे समाज के सम्मान और सुरक्षा की है। यदि दोषी को शीघ्र फांसी की सजा नहीं मिली और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र-युवा सड़क से सदन तक आंदोलन को और तेज करेंगे। गौतम चौधरी ने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन जब वही अधिकारी न्याय के इकबाल को कमजोर करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक हो जाती है। गोपाल राणा ने कहा कि समाज में बढ़ते अपराध के खिलाफ अब निर्णायक लड़ाई की जरूरत है। जुगन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.