मिथिला सांस्कृतिक परिषद् ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाई जानकी नवमी
बोकारो, अप्रैल 28 -- कारो ,प्रतिनिधि। माता जानकी के प्राकट्य दिवस जानकी नवमी के पावन अवसर पर मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल का विद्यापति सभागार भक्ति व संस्कृति के अनूठे संगम का गवाह बना। मिथिला सांस्कृतिक परिषद की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मिथिलांचल की समृद्ध विरासत और माता सीता के आदर्शों को गीतों और विचारों के माध्यम से जीवंत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन परिषद के अध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी, महासचिव नीरज चौधरी, स्कूल के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार, सचिव दिलीप झा, अरुण पाठक, मिथिला महिला समिति की आशा झा, सखी बहिनपा की अमिता झा किया। नीरज चौधरी ने माता सीता के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि यह संपूर्ण मिथिलांचल के लिए परम गौरव का विषय है कि जगत जननी मां जानकी हमारी धरा की पुत्री हैं। वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी माता सीता के भूमि से प्राकट्य की पावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.