वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मिथिला समाज काशी की तरफ से रविवार को राजकीय जिला पुस्तकालय में कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. जयशंकर झा रहे। अध्यक्षता डॉ. अशोक कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में प्रो. केशव मिश्रा, प्रो. शशिकांत द्विवेदी, कंचन सिंह परिहार और युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित नेहा झा को सम्मानित किया गया। इसके बाद बहुभाषीय कवि सम्मेलन में मैथिली, हिंदी और भोजपुरी के कवियों ने काव्य पाठ किया। अशोक सिंह, सूर्य प्रकाश मिश्रा, रजनीकांत त्रिपाठी, बुद्धदेव तिवारी, संतोष कुमार प्रीत, आनंद कृष्ण मासूम आदि ने इसमें हिस्सा लिया। समारोह में राजीव झा, गिरीश ठाकुर, राकेश झा, नरेंद्र मिश्र, अंजनी मिश्र आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ठहाका सत्य पथिक प्रवेशांक का विमोचन स्वागत संस्था के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.