दरभंगा, अगस्त 18 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद व परिवहन, पर्यटन तथा संस्कृति संबंधी संसदीय स्थाई समिति के अध्यक्ष संजय कुमार झा ने सोमवार को दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन एवं अन्य यात्री सुविधाओं की प्रगति का स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी विस्तृत समीक्षा की तथा शेष कार्यों को तेजी से पूरा कराने के साथ-साथ इसकी आंतरिक व बाह्य सज्जा में मिथिला की कला-संस्कृति की मनोरम झलक शामिल करने को कहा。

निर्माण संबंधी बैठक इस दौरान दरभंगा डीएम व एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी भी मौजूद थे। राज्यसभा सांसद श्री झा ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट पर नये सिविल एन्क्लेव का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी ने 20 अक्तूबर 2024 को वर्चुअल माध्यम से किया था। इसका कार्य अब पूर्णता की ओर बढ़ र...