पटना, जनवरी 21 -- जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि दरभंगा के मिथिला शोध संस्थान के विकास से जुड़े कार्य अब तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। बुधवार को सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा कि मैं वर्ष 2024 से ही इस ऐतिहासिक संस्थान के पुनरुद्धार के लिए निरंतर प्रयासरत रहा हूं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वर्ष 2025 की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणा के आलोक में राज्य सरकार ने मिथिला शोध संस्थान के विभिन्न भवनों के निर्माण, चाहरदीवारी तथा परिसर विकास के लिए 48.64 करोड़ की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति दी थी। यह मेरे लिए प्रसन्नता का विषय है कि निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प के साथ यह महत्वपूर्ण कार्य अब धरातल पर साकार हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.