खगडि़या, अप्रैल 11 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि नगर पंचायत परबत्ता अब अपनी पहचान को एक नई सांस्कृतिक ऊंचाई देने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। नगर के सरकारी भवनों की दीवारें अब सिर्फ ईंट-पत्थर की नहीं रहेंगी, बल्कि उन पर बिहार की समृद्ध लोक कला की झलक दिखाई देगी। नगर पंचायत द्वारा सरकारी दीवारों को मिथिला पेंटिंग व मंजूषा पेंटिंग से सजाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिससे पूरा क्षेत्र रंगों और संस्कृति से सराबोर नजर आने लगा है। नगर पंचायत की चेयरमेन अर्चना देवी ने बताया कि इस योजना के तहत नगर पंचायत के सभी सरकारी भवनों की दीवारों पर पारंपरिक कलाकृतियों को उकेरा जाएगा। इसका उद्देश्य न सिर्फ शहर को सुंदर बनाना है, बल्कि स्थानीय कला और कलाकारों को भी प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि इन पेंटिंग्स के माध्यम से सामाजिक संदेश भी दिए जाएंगे। दीवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.