दरभंगा, जुलाई 22 -- दरभंगा। बिहार लोक भवन, पटना के निर्देशानुसार ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में आगामी 27 एवं 28 जुलाई को विश्वविद्यालय के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम डब्ल्यूआईटी के कल्पना चावला सभागार में 11 से तीन बजे के बीच विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के लंबित बकाये से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे। कार्यरत एवं सेवानिवृत कर्मी अपने आवेदन में वेतन सत्यापन कोषांण से निर्धारित वेतन बिन्दु की प्रति के साथ नाम, पदनाम, कार्यालय का नाम (जहां से वे सेवानिवृत्त हुए हों), जन्मतिथि, सेवानिवृत्ति की तिथि तथा लंबित बकाये से संबंधित सूचना आदि की जानकारी शामिल हो, के साथ शिविर में जमा कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- ललित नारायण मिथिला विवि में विशेष शिविर 27 व 28 को कर्मी अपना आवेदन डाक या ई-मेल के माध्यम से भी भेज सकत...