मधुबनी, जून 10 -- लदनियां,निज संवाददाता। प्रखंड के बेलाही पंचायत सरकार भवन व नव उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिधप परसाही में लोक कला रंगमंच फाउंडेशन मधुबनी द्वारा आयोजित दस दिवसीय मिथिला पेंटिंग के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मीना कामत की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मीना कामत ने किया। इस अवसर पर उन्होंने मिथिला की समृद्ध कला- संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि मिथिला पेंटिंग स्वरोजगार का बेहतर माध्यम हो सकता है। समाजसेवी राम कुमार राय ने विधायक को पाग, दोपटा व बुके देकर सम्मानित किया। इस कार्यशाला के सफल आयोजन में राम कुमार राय, संतोष कुमार झा तथा मैथिली फ़िल्म ओटीटी बेजोड़ का अमूल्य सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- प्रतिभागियों को पटना कलम शैली की प्र...