दरभंगा, मार्च 9 -- दरभंगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिहार भाजपा कार्यालय, पटना में आयोजित सम्मान समारोह में मिथिला पेंटिंग की दिग्गज कलाकार अंजू मिश्र को मिथिला पेंटिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं काज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने सम्मानित किया। बता दें कि अंजू मिश्र शहर के कटहलबाड़ी की निवासी हैं। वे राज्य पुरस्कार के साथ ही देशभर में कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। वे भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में योगदान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.