मिथिला पब्लिक स्कूल में श्रद्धांजलि सभा, कविता खान को भावभीनी विदाई
अररिया, अप्रैल 23 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। सीमावर्ती क्षेत्र के शिक्षण जगत को झकझोर देने वाली जैनित पब्लिक स्कूल की प्राचार्या कविता खान के आकस्मिक निधन पर बुधवार को स्थानीय मिथिला पब्लिक स्कूल में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्या पुतुल मिश्रा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कविता खान का निधन न केवल उनके विद्यालय बल्कि पूरे शैक्षणिक समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि एमपीएस परिवार इस दुखद घड़ी में जैनिथ पब्लिक स्कूल के साथ खड़ा है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है। इस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.