समस्तीपुर, अप्रैल 21 -- समस्तीपुर। शादी एवं लग्न सीजन में दुग्ध संग्रहण बढ़ाने एवं नियमित रखने के लिए समस्तीपुर, दरभंगा एवं मधुबनी जिला के दुग्ध उत्पादक किसानों एवं सचिव के हित को देखते हुए मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. द्वारा बंपर लीन प्रोत्साहन योजना शुरू किया गया है। लीन 2026 में 21 अप्रैल से 10 मई 2026 तक दुग्ध उत्पादक किसानों के लिए पांच रूपये एवं सचिव को दो रूपये तक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रोत्साहन भुगतान की व्यवस्था की गई है। दुग्ध आपूर्ति का लक्ष्य मार्च 2026 में औसत आपूर्ति दुग्ध संग्रहण के आधार पर निर्धारित की गई है। संघ के प्रबन्ध निदेशक रविन्द्र कुमार झा द्वारा बताया गया कि वर्ष 2026 का लीन प्रोत्साहन योजना अब तक का सबसे अधिक वृद्धि वाली प्रोत्साहन राशि है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.