मोतिहारी, फरवरी 26 -- रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। रक्सौल से हावड़ा जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन के एसी बोगी से एक महिला यात्री के लेडीज पर्स में रखे 50 हजार नगद व लाखों के जेवरात चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।यह खुलासा उस वक्त हुआ जब स्थानीय लक्ष्मीपुर निवासी महिला यात्री के भाई बीरेंन्द्र कुमार ने एक लिखित आवेदन स्थानीय रेल थाना में देकर इस बावत केस दर्ज कराया। आवेदन में बताया गया है कि 23 फरवरी को उमकी छोटी बहन हावड़ा अपने ससुराल जाने के लिये मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच बी 4 में सामान व पर्स सीट पर रख अपनी ट्रॉली बैग को सीट के नीचे रख रही थी। इसी दौरान लेडीज पर्स की चोरी हो गयी। जब वह सीट के नीचे बैग डाल सीट पर आयी तो पर्स नदारद था।काफी खोजबीन व अन्य यात्रियों से पूछताछ करने के बाद भी पर्स नहीं मिला। पीड़िता ने कोच सफाई...