सीतामढ़ी, मार्च 15 -- सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित जानकी स्टेडियम में शनिवार को बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंडर 23 वर्ग के मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी व मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया, जिसमें मुजफ्फरपुर की टीम ने रोमांचक मुकाबले में 6रनों से जीत दर्ज की। इससे पहले सीतामढ़ी ने टॉसजीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वही मुजफ्फरपुर पहले बैटिंग करते हुए अंकित के 56 रन तथा कुश देवके 48 रन के बदौलत 30,4 ओवर में 10 विकेट खोकर 174 रन बनाया। सीतामढ़ी की तरफ से सर्वाधिक वैभव मिश्रा ने चार, आलोक सिंह ने तीन विकेट लिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीतामढ़ी की तरफ से सुंदरम 51, तथा मुकुल 27 रन के बावजूद सभी विकेट के नुकसान पर 168 रन ही बना सकी। मुजफ्फरपुर की ओर से सौरव ने पांच विकेट लिया। मुजफ्फरपुर के सौरव को शानदार प्रदर्शन हेतु उन...