मधुबनी, जुलाई 8 -- रहिका,निज संवाददाता। मिथिला चित्रकला संस्थान में निदेशक चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संस्थान के शैक्षणिक, सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के सुदृढ़ीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं संस्थान की गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को विश्वविद्यालय में बने 10 प्रकोष्ठक्लबों का निर्माण संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक कार्यो के अतिरिक्त उनके शारीरिक, मानसिक विकास के साथ-साथ कलात्मक और रचनात्मक क्रियाओं का संपूर्ण विकास के लिए 5 क्लबों के निर्माण किया गया है। जिसमें नाट्य, नृत्य, संगीत, साहित्य एवं खेल क्लबों का संचालन किए जाने का निर्णय लिय...