मधुबनी, सितम्बर 28 -- रहिका। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार द्वारा संचालित मिथिला चित्रकला संस्थान, सौराठ में बैचलर इन मिथिला फोक पेंटिंग के नए सत्र के विद्यार्थियों का सात दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम सोमवार को सम्पन्न हुआ। इस सत्र में कुल 30 छात्र-छात्राओं का नामांकन हुआ है। ओरिएंटेशन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त पेपर मैशी कलाकार शरद कुमार को अतिथि शिक्षक के रूप में आमंत्रित किया गया था। उन्होंने विद्यार्थियों को ओरिगामी, पेपर मैशी, हस्तनिर्मित कागज,घास से सजावटी वस्तुएं, प्राकृतिक रंग, भित्ति चित्र और रिलीफ वर्क का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।शरद कुमार ने कहा कि कला में तकनीक के साथ सामग्री और परंपरा की समझ भी जरूरी है।इस अवसर पर पद्मश्री दुलारी देवी ने कहा कि कड़ी मेहनत से सब कुछ हासिल किया जा सकता है, वहीं पद्मश्री बौआ देव...