दरभंगा, अप्रैल 5 -- दरभंगा। इमर्जिंग मिथिला समिट टू का आयोजन शनिवार को शहर के मिर्जापुर स्थित एक होटल में हुआ। इसमें मिथिला क्षेत्र में विकास की संभावनाओं पर गहन मंथन किया गया। द वे के आशीष सिंह ने इसकी परिकल्पना की थी। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से विषय विशेषज्ञ शामिल हुए और मिथिला क्षेत्र में विकास की क्या-क्या संभावनाएं हो सकती हैं, इस पर विचार रखे। कार्यक्रम की शुरुआत दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य चंदन कुमार, आईटीआई रामनगर के प्राचार्य राज कुमार, ग्रामीण बैंक के रोहित राज, सुमन ठाकुर, कोमल ठाकुर और द वे प्रमुख आशीष सिंह ने की। इस दौरान युवाओं को व्यवसाय के गुर सिखाए गए। सुमन कुमार ठाकुर ने कहा कि बिजनेस की शुरुआत यह सोचकर न करें कि यह तुरंत मुनाफा वाला होगा। पैसा बिजनेस का बाई प्रोडक्ट है। वह तो आएगा ही, लक्ष्य पर फोकस कर ...