दरभंगा, अप्रैल 19 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। श्रावण कृष्ण पक्ष प्रतिपदा (30 जुलाई) से वर्ष 2026-27 का पंचांग प्रभावी हो जाएगा। मिथिला क्षेत्र में नए पंचांग के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस वर्ष विवाह के कुल 63 शुभ मुहूर्त निर्धारित हुए हैं। मुंडन के लिए 22, उपनयन के लिए 14, द्विरागमन के लिए 27, गृहारंभ के लिए 19, गृह प्रवेश के लिए 18 तथा देवादिप्रतिष्ठा के लिए 18 शुभ मुहूर्त तय हुए हैं। सौरठ सभा का आयोजन एक जुलाई 2027 से नौ जुलाई 2027 तक होगा। मिथिला क्षेत्र के सभी पंचांगों में पर्व-त्योहार एवं लग्न-मुहूर्त में एकरूपता के लिए शनिवार को लहेरियासराय स्थित अखिल भारतीय मैथिल महासभा भवन में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय की अध्यक्षता में पंडित सभा का आयोजन किया गया। ज्योतिष शोध केंद्र, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.