मधुबनी, मई 31 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी, निज संवाददाता। मिथिला के समग्र विकास के लिए झंझारपुर को अलग जिला बनाया जाना जरूरी है। इसकी मांग करते हुए पूर्व एमएलसी विनोद कुमार सिंह ने सीएम सम्राट चौधरी को इस संबंध में विभिन्न रिपोर्ट सौंपा। इन्होंने सीएम आवास में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर इस महत्वपूर्ण मांग को प्रमुखता से उठाया। मुलाकात के दौरान जिला सहित मिथिला के चहुंमुखी विकास और नेपाल सीमा से सटे जल अधिग्रहित क्षेत्रों में डैम निर्माण सहित विभिन्न लोककल्याणकारी विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। पूर्व एमएलसी श्री सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र लंबे समय से जिला बनने की सभी आवश्यक योग्यताओं को पूरा करता है। यहां की बड़ी आबादी, प्रशासनिक सुविधा और विकास की जरूरतों को देखते हुए स्थानीय लोग व...