मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर। मिथिला एक्सप्रेस की कोच ए-वन से कोलकाता के टॉलीगंज निवासी युवती याशी बेंगानी का पर्स चोरी हो गया। पर्स में नकद 30 हजार रुपये, चांदी के सिक्के और अन्य कीमती सामान थे। इसे लेकर युवती के बयान पर रेल थाना मुजफ्फरपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। घटना 23 मार्च की है। युवती ने बताया है कि वह रक्सौल से हावड़ा जा रही थी। ढोली स्टेशन के पास उनका पर्स किसी ने उड़ा दिया। इसे लेकर याशी ने हावड़ा रेल थाने में आवेदन दिया। वहां जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए मुजफ्फरपुर आवेदन भेजा गया। मुजफ्फरपुर रेल पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.