अयोध्या, अप्रैल 22 -- अयोध्या। राम मंदिर के तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र के आधुनिक सुविधा युक्त प्रतीक्षालय की एक विशेषता यह भी है कि यह अयोध्या व जनकपुर के सांस्कृतिक सम्बन्धों का साक्षी भी बन गया है। इस प्रतीक्षालय की दीवारों पर जिस मधुबनी शैली की थ्री डी चित्रकारी की गयी है, उसे मिथिला की 15 महिलाओं ने दो महीने के कठिन श्रम से तैयार किया है। मधुबनी कला की खासियत प्राकृतिक रंग- हल्दी, नील, काजल, गेरू से बनाई गई यह पेंटिंग केमिकल फ्री है। मिथिला की 700 साल पुरानी शैली पर आधारित पेंटिंग में मछली, मोर, कमल, बॉर्डर की महीन रेखाएं बहुत आकर्षक है। यह भी पढ़ें- जमुई: जोरों पर है राम जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीराम विवाह महा यज्ञ की तैयार पेंटिंग में प्रमुख रूप से पुत्रकामेष्टि यज्ञ से राम जन्म, दशरथ-तीनों रानियां, बालक राम का झूला, ताड़का...