दरभंगा, मई 8 -- दरभंगा। बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में मिथिला क्षेत्र को सशक्त प्रतिनिधित्व मिलने पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, बिहार के प्रदेश सह संयोजक डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला ने इसे मिथिला की जनता के सम्मान, संघर्ष और विश्वास की जीत बताई है। डॉ. शुक्ला ने हायाघाट से भाजपा विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद, बहादुरपुर से जदयू विधायक मदन सहनी, झंझारपुर से भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा तथा खजौली से भाजपा विधायक अरुण शंकर प्रसाद को मंत्री बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अब मिथिला की आवाज और अधिक मजबूती के साथ सरकार में गूंजेगी। उन्होंने कहा कि वर्षों से मिथिला की जनता जिस सम्मान और भागीदारी की अपेक्षा कर रही थी, आज वह विश्वास और सम्मान केंद्र नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व ने दिया है। यह भी पढ़ें- डॉ. रामचं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.