मिथिला का सांस्कृतिक वैभव सामने लाएगा बलिराजगढ़
मधुबनी, मार्च 28 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। मधुबनी जिले में बाबूबरही प्रखंड की पचरुखी पंचायत स्थित केंद्रीय संरक्षित स्मारक बलिराजगढ़ मिथिला की संस्कृति का प्राचीन वैभव दुनिया के सामने लाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने 176 एकड़ में फैले इस स्थल पर शनिवार को बहुप्रतीक्षित उत्खनन कार्य शुरू किया। एएसआई के अनुसार प्रारंभिक संकेत बताते हैं कि बलिराजगढ़ हजारों वर्ष पुरानी विकसित नगरी रही है। यहां से प्राचीन नगर संरचना, उस काल के सामाजिक जीवन और आर्थिक गतिविधियों के संबंध में स्पष्ट जानकारियां मिलने की उम्मीद है। विदेह कालीन मिथिला की राजधानी के प्रमाण समेटे इस स्थल से प्राचीन शहरी सभ्यता व उत्कृष्ट नगर योजना से जुड़े महत्वपूर्ण पुरावशेष मिलने की संभावना है। यहां पहली बार एएसआई द्वारा वैज्ञानिक तरीके से उत्खनन कार्य हो रहा है। एएसआई के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.