मधुबनी, अप्रैल 22 -- संजय कुमार झा रहिका। कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा संचालित मिथिला चित्रकला संस्थान 11वें स्थापना दिवस के दो दिवसीय सांस्कृतिक समारोह का आगाज उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन रंगोली, अरिपन, भाषण व गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर स्वागत संबोधन में संस्थान के निदेशक चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह ने संस्थान के सभी पद्मश्री, सम्मानित आचार्यों, कर्मियों एवं छात्र-छात्राओं को 11वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह संस्थान के लिए गौरव की बात है कि यहां छात्र-छात्राओं को एक साथ तीन-तीन पद्मश्री सम्मानित कलाकारों का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। यह भी पढ़ें- मिथिला कला की परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना चाहिए : पद्मश्री शिवन उन...