मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पश्चिम बंगाल और रांची जाने वाले प्रवासियों की भीड़ लगातार जंक्शन पर बनी हुई है। रविवार को हावड़ा जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस और संबलपुर जाने वाली मौर्या एक्सप्रेस में जंक्शन पर चढ़ने में यात्रियों के पसीने छूट गए। अफरातफरी मची रही। भीड़ नियंत्रण करने में आरपीएफ और जीआरपी को भी मशक्कत करनी पड़ रही है। भीड़ अधिक होने से स्लीपर और जेनरल बोगी में चढ़ने के दौरान अफरातफरी रही। इस बीच वहीं दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या कम हुई है। मुंबई के लिए पवन एक्सप्रेस की बोगियों में जगह नहीं थी। यात्री गेट पर खड़े होकर रवाना हुए। रक्सौल-हावड़ा 13022 मिथिला एक्सप्रेस रविवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अपने नियत समय 01:25 के बदले 1.07 मिनट की देरी से दोपहर 02:32 बजे आई। पहले से प्लेटफार्म एक पर यात्रियों की भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.