मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता हावड़ा से रक्सौल जा रही 13021 मिथिला एक्सप्रेस में यात्री के गले से सोने की हनुमानी काटने वाले गिरोह के तीन शातिरों को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रेल थाना मुजफ्फरपुर की पुलिस ने तीनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। तीनों शातिर मो. सोहराब, वशिष्ट पासवान व मुकेश साह बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से सोने की हनुमानी, ब्लेड का टुकड़ा और तीन मोबाइल बरामद हुए हैं。

तड़के यात्रियों ने तीनों को दबोचा : रेल थानेदार रंजीत कुमार ने बताया कि रक्सौल जा रही मिथिला एक्सप्रेस की जनरल बोगी में पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा निवासी बृजेश अपने दोस्त दारोगा चौधरी के साथ यात्रा कर रहे थे। बरौनी जंक्शन पर तीनों शातिर ट्रेन में सवार हुए। मो. सोहराब, पीड़ित के साथ वाली...