मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पश्चिम बंगाल तक जाने वाले यात्री सोमवार को अफरातफरी के बीच ट्रेन पर चढ़े। दोपहर में रक्सौल से मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची 13022 मिथिला एक्सप्रेस के जेनरल बोगी में चढ़ने के दौरान अफरातफरी मच गयी। दैनिक यात्रियों के उतरने में विलंब होने से यह स्थिति पैदा हुई। हालांकि, आरपीएफ ने किसी तरह यात्रियों को कतार में खड़ाकर चढ़ाया। इस दौरान निर्धारित समय से एक मिनट अधिक ट्रेन जंक्शन पर खड़ी रही। अवध असम में भी अत्यधिक भीड़ रही। फर्श पर बैठकर लोगों ने यात्रा की। वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति, गोंदिया, पवन एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट, आम्रपाली, मौर्य एक्सप्रेस आदि में सामान्य भीड़ से अधिक यात्री अपने गनतव्य के लिए रवाना हुए।सोमवार को छह होली स्पेशल समेत नौ ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। सोमवार को एर...