मोतिहारी, जून 2 -- रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। हावड़ा से रक्सौल आ रही मिथिला एक्सप्रेस के एसी कोच में सोमवार अहले सुबह अज्ञात चोरों ने एक यात्री का बैग चोरी कर लिया। घटना के बाद कोच में अफरा-तफरी मच गई। चोरी की इस वारदात ने रेल यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के त्रिवेणी शीतलातला निवासी विभेश चंद्र दास अपने परिवार के साथ नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए मिथिला एक्सप्रेस से रक्सौल आ रहे थे। सोमवार सुबह मुजफ्फरपुर के भगवानपुर के समीप ट्रेन पहुंची थी, तभी एसी कोच में सक्रिय अज्ञात चोर गिरोह ने उनका बैग चोरी कर लिया और फरार हो गया। पीड़ित यात्री को घटना की जानकारी तब हुई जब उसने मोबाइल निकालने के लिए बैग की ओर हाथ बढ़ाया। सीट के पास रखा बैग गायब देखकर उसने कोच में खोजबीन शुरू की।...