बोकारो, जून 5 -- बोकारो। मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल के परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की आयोजक रीता कुमारी ने बताया छात्रों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करने के लिए यह आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधन समिति और शिक्षकों द्वारा वृक्षारोपण के साथ की गई। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। विद्यालय के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने छात्रों को कहा पर्यावरण का संरक्षण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि इसे हमें अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा। यह भी पढ़ें- पर्यावरण दिवस पर पेंटिकोस्टल स्कूल में पौधारोपण उपाध्यक्ष बटोही कुमार व विजय कुमार झा ने भी पर्याव...