मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल में फादर्स डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
बोकारो, जून 20 -- मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल, बोकारो में शनिवार को फादर्स डे समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ बिभोर कुमार शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। समारोह का उद्देश्य बच्चों में अपने पिता के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता की भावना को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता और नाटिका की आकर्षक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से पिता के त्याग, संघर्ष, अनुशासन और मार्गदर्शन को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर बोकारो पब्लिक स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.