मिथिला अकादमी स्कूल मनी गांधी और शास्त्री की जयंती
बोकारो, अक्टूबर 1 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अमर प्रसाद, उपप्राचार्य देव दुलाल मित्रा और शिक्षकों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कविताएं सुनाईं और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। भाषण के माध्यम से बच्चों ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के 'जय जवान, जय किसान' नारे को याद किया। प्राचार्य अमर प्रसाद ने कहा महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी और ईमानदारी के साथ देशसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.