बोकारो, फरवरी 17 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। मिथिला अकादमी के इशान गुप्ता व काव्या चन्दन झा ने जेईई मेन्स में 95 परसेंटाइल से ऊपर मार्क्स लाकर कर यह सिद्ध कर दिया कि लगातार प्रैक्टिस, परफेक्ट स्ट्रैटजी से नेशनल लेवल के परीक्षा में भी श्रेष्ठ स्थान हासिल किया जा सकता है। इशान गुप्ता ने कहा एक्स्ट्रा क्लासेज और कॉन्सेप्ट बेस्ड पढ़ाई ने उन्हें कठिन प्रश्नों को आत्मविश्वास के साथ हल करने में सक्षम बनाया। काव्या चन्दन झा ने बताया उनकी सफलता के पीछे शिक्षकों का सतत मार्गदर्शन, नियमित टेस्ट सीरीज और समयबद्ध अध्ययन योजना का बड़ा योगदान रहा। अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा मॉक टेस्ट में हुई छोटी-छोटी त्रुटियों का सूक्ष्म विश्लेषण कर उन्हें सुधारना ही उनकी सफलता की कुंजी बना।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.