मिथिलांचल-सीमांचल को दो अमृत भारत ट्रेनों की सौगात, यात्रियों को राहत
मधुबनी, मई 16 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। बिहार के मिथिलांचल और सीमांचल क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए एक बेहद शानदार खबर है। पूर्व-मध्य रेलवे ने दरभंगा के शीशो, सकरी और झंझारपुर होते हुए एक और अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू कर दिया है। यह नई साप्ताहिक 'अमृत भारत एक्सप्रेस' (ट्रेन संख्या 14664/14663) अमृतसर और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच शुरू की गई है। ट्रेन संख्या 14627/14628 अमृत भारत एक्सप्रेस भी साप्ताहिक रूप से चल रही है। यह विकास केवल यात्रियों की सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की सुरक्षा और सामरिक दृष्टिकोण से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हर गुरुवार को ट्रेन संख्या 14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे खुलकर शुक्रवार शाम 19:33 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 14663 हर शनिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.