दरभंगा, अप्रैल 18 -- दरभंगा। मिथिलांचल आईटीआई, मब्बी (एनएच-27) में आयोजित कैंपस चयन प्रक्रिया में 54 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 38 का चयन हुआ। चयनित अभ्यर्थियों को इलेक्ट्रीशियन और फीटर ट्रेड में रोजगार के अवसर मिले। चयन प्रक्रिया में लेबरनेट सर्विसेज इंडिया, पद्मिनी वना मेक्ट्रोनिक्स, इंडिया यामाहा मोटर और हाइवे रूफ प्रिसिजन टेक्नोलॉजी जैसी कंपनियों ने भाग लिया। एचआर प्रतिनिधियों ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की। निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि ऐसे कैंपस चयन नियमित रूप से आयोजित होते हैं। मौके पर प्राचार्य पंकज कुमार सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राजकीय आईटीआई में कैंपस प्लेसमेंट, 12 चयनित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.