मिथिला, मौर्य समेत आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनें लेट
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मिथिला, मौर्य, लोकमान्य तिलक समेत आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनें गुरुवार को 33 मिनट से पौने छह घंटे तक लेट रहीं। रेल परिचालन व मेंटनेंस से हुई देरी के कारण ट्रेनों के निर्धारित समय से काफी लेट पहुंचने के कारण मुजफ्फरपुर जंक्शन पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। लंबी दूरी की ट्रेनों के विलंबित परिचालन का असर आगे की यात्रा पर भी पड़ा। मिथिला एक्सप्रेस 1.16 घंटे, मौर्य एक्सप्रेस 3.59 घंटे, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल अंत्योदय एक्सप्रेस 5.41 घंटे लेट रही। इसके अलावा वैशाली एक्सप्रेस, जनसाधारण व अन्य एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन से अधिक मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। ट्रेनें लेट होने के कारण यात्री प्लेटफॉर्म पर इंतजार करते रहे। ट्रेनों के लगातार विलंब के कारण जंक्शन पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.