आजमगढ़, जनवरी 2 -- बूढ़नपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बूढ़नपुर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए शुक्रवार को गहमागहमी के बीच मतदान हुआ। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष निर्मललाल श्रीवास्तव और चुनाव अधिकारी उमाशंकर पांडेय की देख-रेख में मतगणना बाद परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर मिथलेश सिंह और मंत्री पद पर जगत नारायण तिवारी निर्वाचित हुए। जबकि अन्य पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। बूढ़नपुर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और मंत्री पद पर चुनाव के लिए सुबह दस बजे से मतदान शुरू हुआ। दो बजे तक गहमागहमी के बीच मतदान हुआ। ढाई बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना पूरी होते ही चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर मिथिलेश सिंह निर्वाचित हुए। उन्होंने 68 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामनिवास सिंह को 14 मतों पराजित किया। मंत्री पद पर जगत नारायण त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.