मित्र से मिलने आए युवक की पिटाई, चार अज्ञात पर केस
जौनपुर, जून 3 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सोहनी गांव में मित्र से मिलने आए एक युवक के साथ मारपीट के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के पचहटिया रामघाट निवासी सूरज चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सोमवार शाम अपने मित्र शुभम मौर्य से मिलने सोहनी गांव आया था। गांव के बाहर स्थित शिव मंदिर के पास दोनों बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान तीन-चार युवक वहां पहुंचे और उनसे वहां बैठने का कारण पूछने लगे। आरोप है कि बातचीत के दौरान कहासुनी होने लगी, जिसके बाद युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सूरज और उसके मित्र के साथ मारपीट की। घटना के बाद सूरज ने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। इसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.