जमशेदपुर, मार्च 2 -- जमशेदपुर। मित्र मंडल जुगसलाई पार्क की ओर से जुगसलाई पार्क के बगल में होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं, जिसमें स्थान की साफ-सफाई, सजावट, लाइट और साउंड की व्यवस्था शामिल है। होलिका दहन के लिए लकड़ी, गोबर और अन्य सामग्री की व्यवस्था भी पूरी कर दी गई है। सोमवार सुबह 9 बजे से डंडा रोपण और पूजन शुरू होगा। इसके बाद महिलाओं द्वारा डंडा पूजन किया जाएगा, जो संध्या 4 बजे तक चलेगा। पूजन के दौरान आने वाली महिलाओं को हरे धनिया का वितरण निःशुल्क किया जाएगा। 2 मार्च को 12.45 बजे ब्राह्मण और जजमानों द्वारा होलिका पूजन किया जाएगा, जिसके बाद होलिका दहन का कार्यक्रम होगा। इसमें जुगसलाई क्षेत्र के तमाम निवासी भाग लेंगे और होलिका दहन के बाद अबीर-गुलाल खेलकर महोत्सव का समापन होगा। कार्यक्रम की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.