गोंडा, मार्च 25 -- किसी मित्र का जन्मदिन मनाने के लिए घर से बता कर निकले युवक का शव बुधवार सुबह तालाब के पास मिलने से हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग और परिजन युवक की हत्या आशंका जता रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृत युवक के परिवार में हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि साहिल 19 वर्ष पुत्र रोज अली निवासी बनियन पुरवा विशुनपुर मंगलवार रात में किसी दोस्त के जन्मदिन में जाने की बात कह कर घर से निकला था। वह रात में घर नहीं लौटा। बुधवार की सुबह पड़ोस में रोहुआ तालाब में उसका शव मिला है। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।जांच टीम विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही हैं।

हिंदी हि...