मित्रों-रिश्तेदारों के सहयोग से होगा शादी का सहभोज
बलिया, अप्रैल 10 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। शादी-विवाह का सीजन भी दस दिनों बाद शुरू होने वाला है। ऐसे में रसोई गैस का संकट और गहरा सकता है। घरेलू गैस के साथ ही कामर्शियल सिलेंडर की मांग भी बढ़ेगी, जबकि उसके अनुपात में आपूर्ति कम आ रही है। गोदामों पर सिलेंडर हैं भी तो आपूर्ति की शर्तों को पूरा करते हुए शादी वाले घरों को पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध हो पाना मुश्किल है। ऐसे में जिन घरों में मांगलिक आयोजन प्रस्तावित हैं, वे अभी से मित्रों-रिश्तेदारों से सिलेंडर मांगने में जुटे हैं।रसोई गैस की किल्लत बरकरार है। बुकिंग और डीएसी के बाद भी कई दिनों तक ग्राहकों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में जिन घरों में शादी-विवाह हैं, उनकी चिंता बढ़ गई है। आगामी 20 अप्रैल को ही तिलक और शादी का तेज लगन है। जिन घरों में आयोजन होने हैं, वे लोग मित्रों-रिश्तेदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.